बीकानेर पुलिस एक्शन में.. 435 अपराधियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस की गुरुवार सुबह हुई कार्रवाई में कई हार्डकोर अपराधी पकड़े गए। धरपकड़ की ये तीसरी बड़ी कार्यवाही है जब पुलिस ने एक साथ पूरी रेंज में छापेमारी करते हुए अपराधियों को दबोचा है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में रेंज के चारों जिलों में 1659 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 354 से अधिक टीमों ने 1073 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। रेंज में कुल 435 वांछित अपराधी और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें से 32 स्थाई वारंटी भी शामिल है। इसके अलावा 22 ऐसे बदमाशों को पकड़ा गया जो विभिन्न मामलों की जांच में वांछित थे। हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर कुल 15 हार्डकोर और इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए। 332 से अधिक ऐसे अपराधियों का गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा व लोक शांति भंग करते, शराब के नशे में आवागमन में व्यवधान पैदा करते तथा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। इस कार्रवाई में अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के 6 प्रकरण दर्ज किए गए और 6 अपराधी गिरफ्तार किए गए।

इनके कब्जा से 1 फायर आर्म्स, 03 कारतूस, 02 धारदार हथियार जब्त किए गए। 12 प्रकरण अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरूद्ध दर्ज किए गए। जिनमें 09 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 09 लीटर देशी शराब व 56 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई। 8 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हुए गिरफ्तार आठ अपराधियों के कब्जे से 17.100 किग्रा डोडा पोस्त, 08 ग्राम हेरोइन, 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 7 वाहन जब्त किए गए। रेंज में सोशल मीडिया पर एक्टिव गेंगस्टर, अपराधियों को लाइक, फॉलो करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 63 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन