बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी हुए 125 मोबाइल बरामद
बीकानेर। जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन एन्टी वायरल अभियान के तहत गुम हुए 125 मोबाइल बरामद किये है। जिनकी अनुमानित लागत 32 लाख रूपये है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुम,साइबर सैल तथा पुलिस थानों के द्वारा मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से प्राप्त डिटेल के आधार पर चले इस अभियान के तहत प्रदेश सहित महाराष्ट्र,गुजरात,यूपी व मध्यप्रदेश से भी बरामदगी की गई है।

एसपी ने बताया कि इन मोबाइलों की बरामदगी 15 दिनों में टीम के द्वारा की गई है। सीईआईआर व गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेस आउट किये गये मोबाइल में साइबर सैल कार्यालय के 57,कोटगेट थाना के 20, साईबर थाने के 13,नयाशहर के 10, श्रीडूंगरगढ़ थाने के 6,एमपी नगर थाना के 5, बीछवाल थाने के 4, लूणकरणसर, कालू, कोलायत के दो दो, बज्जू, नाल, गजनेर व पांचू थाने के एक एक मोबाइल शामिल है।

उन्होंने बताया कि मोबाइलों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाओं, विद्यार्थियों व मजदूरों के गुम मोबाइल है। इस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, सीओ सिटी श्रवणदास, कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा, सीआई साईबर थाना गोविन्द व्यास, साइबर सैल के एएसआई दीपक यादव, दिलीप सिंह, हैड कानि राजू गुर्जर, कानि श्रीराम, गोविन्द सिंह आदि शामिल रहे।
एसपी ने की अपील
एसपी गौतम ने अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम होता है तो वे Ceir.gov.in , Cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। जिसके बाद मिली शिकायत के आधार पर पुलिस उस मोबाइल को ट्रेस करने का प्रयास करेगी। आज करीब चार जनों को एसपी कार्यालय में मोबाइल वापस लौटाएं गये।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन