बीकानेर पुलिस की कार्रवाई : 150 मोबाइल की लूट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर में चैन स्नेचिंग की घटनाओं पर बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने एक साथ 50 से ज्यादा मोबाइल जब्त किए हैं, जबकि 150 मोबाइल की लूट का पर्दाफाश हुआ है। इन मोबाइल की कीमत करीब पच्चीस लाख रुपए हैं।
बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, इनसे पचास मोबाइल जब्त किए गए हैं। इन युवकों ने पिछले डेढ़ साल में डेढ़ सौ लोगों से मोबाइल लूटना स्वीकार किया है। तीनों से करीब 25 लाख रुपए के 50 के लगभग स्मार्टफोन व अन्य चोरी का सामान (मोटरसाइकिल) बरामद किया।

पुलिस ने जाहिर उर्फ बाबू उर्फ कप्तान, विश्वजित, सोहिब उर्फ भोमा को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने करीब 150 मोबाइल छीनने व 20-25 मोटरसाइकिल चुराने की वारदात करना स्वीकार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल योगेन्द्र की विशेष भूमिका रही। आईपीएस रमेश, जय नारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार, कुलदीप चारण, एएसआई रामकरण, मांगीलाल, हैडकानिअब्दुल सतार, डीएसटी टीम के हैडकानि महावीर, कानदान, योगेन्द्र , कानि लखविन्द्र, अशोक, रविन्द्र, डीआर राजेन्द्र आदि की भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन