बीकानेर पुलिस की कार्रवाई : सात गिरफ्तार
बीकानेर। जिला पुलिस की ओर से एरिया डोमिनेस अभियान के तहत आज मुक्ता प्रसाद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 6 आसामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए नकबजनी के प्रकरणों में वांछित अभियुक्त सहित सात जनों की गिरफ्तारी की। साथ ही अवैध मादक पदार्थ सहित एक जने को पकड़ा है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में बंगलानगर निवासी भंवरलाल जाट को ढाई किलों अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है तो थाना स्तर पर 15 पुलिस अधिकारी व जवानों ने पांच टीमों के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में राजीव नगर निवासी अनिल विश्नोई,बंगलानगर निवासी संतोष विश्नोई,जे बी कॉलोनी निवासी मुकेश विश्नोई,रामपुरा बस्ती निवासी करण सिंह,चन्द्र सिंह व सुनील कुमार शामिल है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी के अलावा उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार,रेणूबाला,सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार,हैड कानि सवाईसिंह,हीरा सिंह,नरेश सिंह,मुन्नाराम,कानि छगनलाल,महेश,पंकज,सतीश व भूरसिंह शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन