बीकानेर पुलिस का एक्शन प्लान : बदमाशों के घरों चला रहे बुलडोजर
बीकानेर। लूणकरनसर के वार्ड संख्या दो में बने गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे जिस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है दानाराम उर्फ दानिया के घर को अवैध बताते हुए जेसीबी चलाई गई। जो उसके पिता जगदीश के नाम पर था। मकान को तहसीलदार ने अवैध माना। सोमवार को लूणकरनसर थाना पुलिस के साथ कालू, जामसर और महाजन थाने की पुलिस भी मौके पर तैनात की गई। चार थानों के थानेदार के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप अधीक्षक भी मौके पर रहे। इसके बाद जेसीबी ने सुबह करीब आठ बजे तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जगदीश जाट के घर से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सामान निकालने के लिए समय दिया गया। बाद में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी गई। अंदर बने कमरे और घर की दीवारों को देखते ही देखते मलबे में तब्दील कर दिया गया। इस मलबे को सरकार के निर्देश पर ही यहां से हटाया जाएगा। अगर मलबे को हटाने का प्रयास किया जाएगा तो फिर से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भी बीट कॉन्स्टेबल और लूणकरनसर पुलिस को पाबंद किया गया है। मौके पर पुलिस एक जेसीबी, तीन ट्रेक्टर ट्रोली, पानी का टैंकर, आंसू गैस वाहन और 300 जवानों के साथ सुबह 7 बजे पहुंची। मकान से समान रात्रि में ही हटा लिया गया था।

बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर्स पर कार्रवाई का सिलसिला अभी चल रहा है। कुल पांच हिस्ट्रीशीटर्स पर कार्रवाई के लिए प्लान बन चुका है। आने वाले दिनों में उनके घरों पर भी जेसीबी चलाई जा सकती है। हालांकि इससे पहले संबंधित विभाग से मकान व जमीन का सही स्टेट्स का पता लगाया जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन