बीकानेर में फल एवं सब्जी विक्रेताओं से लिये 88 नमूने
बीकानेर। शुद्व आहार मिलावट पर वार के अंतर्गत आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर द्वारा फल एवं सब्जियों के नमूनीकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुखराज साध ने बताया कि उक्त निर्देशों की पालना में फल एवं सब्जी मंडी पूगल रोड तथा पंचशती सर्किल बीकानेर में विभिन्न फर्मां पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान केला, आम, पपीता, तरबूज, खरबूजा, सेव, अनार, नाग, आलू बुखारा, बील, चीकू, ड्रेगन फ्रूट, कीवी, टमाटर, खीरा, बैंगन, भिंडी आदि के कुल 88 नमूने सर्विलेंस के तहत लिये गये। निरीक्षण के दौरान किसी भी फर्म द्वारा प्रतिबंधित रसायनों से फल पकाने के साक्ष्य नहीं पाये गये। डा. साध ने बताया कि इन नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जायेगा जिसमें आर्टिफिशियल कलर, आर्टिफिशियल स्वीटनर, एवं अन्य हानिकारक रसायनों की जांच की जायेगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानूप्रताप सिंह गहलोत, श्रवण वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, राकेश गोदारा, रमेशचंद यादव, राजेश नागर, अरूण सक्सेना, नन्दकिशोर कुमावत, महमूद अली एवं जगदीश सैनी शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन