नेशनल हाइवे के दोनों तरफ बनी दुकानों के कब्जे हटेंगे, नेशनल हाइवे चौड़ा करेंगे ताकि हादसे कम हो
श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर होटलों के आगे हुए कब्जों को हटाया जा रहा है। सर्किल से जयपुर और बीकानेर दोनों तरफ हुए कब्जों को हटाने के लिए खुद संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन मौके पर पहुंच गए हैं। करीब एक किलोमीटर एरिया में हुए कब्जों को हटाने के बाद दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद की जा रही है।
कस्बे में नेशनल हाईवे और सर्विस लाइन पर बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े निजी वाहनों के लिए भी स्थान तय किया जा रहा है। यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। घुमचक्कर से पूर्व और पश्चिम दोनों दिशाओं में कुल चार किलोमीटर तक कुल 60 मीटर की चौड़ाई की जा रही है। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने लगभग सवा घंटे तक पैदल चलकर श्रीडूंगरगढ़ हाईवे के दोनों ओर बनी दुकानों का अवलोकन किया। दुकानदारों, ठेला चलाने वालों को तुरंत कब्जे हटाने का समय दिया गया। इसके बाद अधिकांश ने अपना सामान हटा लिया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, तहसीलदार राजवीर, एनएचएआई कार्मिक, नगरपालिका कार्मिक और पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। पालिका कार्मिकों ने जेसीबी चलाकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन