बीकानेर में सड़क हादसा, पाँच की मौत
बीकानेर में भारत माला रोड पर अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। सड़क हादसे में टवेरा में सवार पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में 18 माह की बच्ची भी शामिल है। नोखा के रासीसर के पास यह दुर्घटना हु। मृतकों में गुजरात निवासी डॉक्टर प्रतीक और उनकी पत्नी के साथ ही एक नर्स और उनके पति व एक 18 माह की बच्ची शामिल है। बीकानेर की एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंची मृतकों के शवों को नोखा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों के परिजनों को प्रसाशन ने सूचना दी है। एसपी गौतम ने बताया कि ट्रक और टवेरा गाड़ी में टक्कर हुई है,जिसमे 5 जनों की मौत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी की आधी टवेरा गाड़ी ट्रक के नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से लोगो को गाड़ी से निकाला। हादसे से नेशनल एक्सप्रेस हाइवे पर वाहनों का जाम लग गया। हादसे में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन