बीकानेर जेल में तंबाकू और मोबाइल मामले में दो जेलकर्मियों की गिरफ्तारी
बीकानेर। जेल में तबांकू और मोबाइल फोन पहुंचाने के मामले में बीछवाल पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार किया है। ऐसे में अब तक इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में चारण ने बताया कि पहले तीन को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आज दो जेलकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

चारण ने बताया कि शीशराम सैनी और कपित सुथार को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है। बता दे बीकानेर केन्द्रीय कारागार में तीन सितंबर को बैरक नंबर एक के पास जेल प्रहरियों को एक पैकेट मिला। बैरक संख्या तीन की छत पर 13 पैकेट व 10 पैकेट जमीन पर पड़े मिले, जिन पर टेप की हुई थी। पैकेटों में दो मोबाइल, पावर वटी आयुर्वेदिक औषधि के 10 पैकेट, 140 जर्दा पैकेट थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इस संबंध में बीछवाल थाने में जेल प्रहरी लक्ष्मण सिंह की ओर से मामला दर्ज कराया गया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन