बीकानेर में दिनभर छाई घनघोर घटाएं, बारिश से मौसम सुहाना
बीकानेर। सावन की शुरुआत से लगातार बीकानेर में मेघ मेहरबान हैं। गुरुवार को बीकानेर में काले बादलों और घनघोर घटाओं से मौसम सुहाना हो गया है। बीकानेर के कई क्षेत्रों में बारिश के समाचार हैं। बीकानेर में मानसून की दस्तक के साथ अब तक सामान्यत: 85.9 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी जबकि 145 मिमी बारिश दर्ज की गई, यानि सामान्य से 69 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के लगभग सभी शहरों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दो सप्ताह यानि 18 जुलाई से 24 जुलाई तक की भविष्यवाणी की गई है। 18 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक प्रभाव होने की संभावना है जिसमें कोटा, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी, अतिभारी वर्षा की तथा जयपुर, उदयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इसी तरह 19 जुलाई को जोधपुर, बीकानेर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में हल्के व मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 से 24 जुलाई तक भारी बारिश का दौर थम सकता है और छिटपुट बूंदाबांदी बनी रह सकती है। इसके बाद 25 से 31 जुलाई तक बारिश बिल्कुल कम हो जाएगी और तापमान बढऩे की संभावना रहेगी।
इंदिरा गांधी नहर में कार डूबने की आशंका- बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर में एक कार गिरने की आशंका के चलते वहां तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक पशुपालक ने कार गिरने की सूचना दी थी। हालांकि तलाशी में अभी तक कुछ नहीं मिला है। मामला जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के थारूसर से निकलने वाली नहर आरडी 647 की है। दीवार के पास कार के पहियों के निशान भी मिले है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन