बीकानेर में फायरिंग : युवक गंभीर घायल
बीकानेर। नया शहर थाना क्षेत्र में देर रात पंडित धर्म कांटे के पास फायरिंग हुई। आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसके बाद एक तरफ से फायरिंग की गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीबीएम में भर्ती गंभीर घायल सलमान है, जिसके गोली लगी है। घायल सलमान लोहारों की मस्जिद के पास का निवासी है।
बुधवार देर रात बीकानेर के पंडित धर्मकांटा के पास घायल युवक का लोहे का कारखाना है। यह इलाका नयाशहर थाना क्षेत्र में आता है। थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि फायरिंग में दो जने घायल हुए हैं। जिसमें सलमान का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दूसरे को सामान्य चोट आई है। फायर करने वालों में से चार की अब तक पहचान हुई है। इनके नाम हैदर, वसीम, इमरान और अफरीदी है। दोनों पक्षों के लोग आपस में रिश्तेदार हैं। पिछले कुछ दिनों से रिश्तेदारों में आपस रंजिश चल रही है। बात बिगड़ते बिगड़ते फायरिंग तक आ पहुंची। बुधवार को इनके बीच पहले आपसी नोंकझोक हुई थी। फिर देर रात दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन