बीकानेर रेल फाटकों से जुड़ी बड़ी खबर
सांखला फाटक अंडरपास और कोटगेट फाटक अंडरब्रिज कार्य की स्वीकृति दो भागों में विभाजित शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला के प्रयास हुए सफल
बीकानेर। बीकानेर शहर में सांखला फाटक रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडरपास और कोटगेट फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य की स्वीकृति को दो भागों में विभाजित करने की अनुशंसा को स्वीकृत किया गया है।
शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बताया कि बजट घोषणा 2023-24 की बिंदु संख्या 364.01 के तहत स्वीकृत कोटगेट आरयूबी और सांखला फाटक अंडरपास निर्माण को विभाजित करने की अनुशंसा को स्वीकृत किया गया है। इसके तहत दोनों कार्यों को दो भागों में विभाजित करने और दोनों कार्यों की पृथक-पृथक निविदाएं आमंत्रित करने की स्वीकृति दी गई है।

इसके अनुसार कोटगेट फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ और सांखला फाटक अंडरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ रुपए की अलग-अलग स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों निविदाएं अलग-अलग होने से कार्य अधिक गति से किए जा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (भवन/ब्रिज) सुबोध कुमार मलिक ने बीकानेर वृत्त के अधीक्षण अभियंता को इस संबंध में पत्र भेजकर यह अनुमति दी है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री के प्रयासों से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस वित्तीय वर्ष के बजट में दोनों कार्यों के लिए 35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। यह दोनों कार्य होने से बीकानेर की दशकों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन