बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के नवाचार : रेल क्रॉसिंग ऐप से होगी समय की बचत, बेरोजगारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा जॉब पोर्टल
सोमवार को होगी रेल क्रॉसिंग ऐप व जॉब पोर्टल की लाँचिंग, दिसम्बर में लगेगा ट्रेड फेयर
बीकानेर के विकास में व्यापार उद्योग मंडल सदैव अग्रणी : जुगल राठी
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल व्यापार मण्डल द्वारा सोमवार को रवीन्द्र रंगमंच में अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष राजस्थान वित आयोग व केके विश्नोई उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री राजस्थान सरकार सहित विधायक जेठानंद व्यास की मौजूदगी में रेल फाटक ऐप का लॉचिंग समारोह आयोजित होगा। उक्त आयोजन के संबंध में शनिवार को व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि बीकानेर में लंबे समय से चल रही कोटगेट व सांखला फाटक की समस्या से लोगों व राहगीर को आवागमन से परेशानी से कुछ निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापार मंडल ने नवाचार करते हुए ‘रेल क्रॉसिंगÓ नाम से एक ऐप का निर्माण किया है जो कि रेलवे फाटक के बंद व खुले होने की जानकारी देगा। राहगीर अपने ऐप में देखकर अपना रूट निर्धारित करेगा जिससे फाटक के आस-पास खड़े रहकर समय की बर्बादी को बचाया जा सकेगा। राठी ने बताया कि ऐप की विधिवत लॉचिंग 15 सितम्बर सायं 5 बजे रवीन्द्र रंगमंच में की जाएगी।
टेक्नोलॉजी पार्टनर न्यूलॉजिक्स के प्रतिनिधि ने बताया कि यह ऐप प्ले स्टॉर व एपल स्टॉर पर उपलब्ध है। यह ऐप एन्ड्रायड व एपल फोन दोनों मोबाईल के लिए बनाई गई है। सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल सिर्फ व्यापार व उद्योग तक सीमित नहीं है बल्कि समाज और शहर के सर्वागीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। बीकानेर व्यापार मण्डल से जुडे विजय बाफना ने बताया कि रेल ऐप के अलावा वेबसाईट एवं जॉब पोर्टल का भी शुभारंभ जाएगा जिसके माध्यम से व्यवसायी को कार्मिक एवं योग्य कार्मिक को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह जॉब पोर्ट बेरोजगारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ट्रेड एक्सपो आयोजन के बारे में दर्शन जैन सांड ने बताया कि दिसम्बर माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने वाले बीकानेर ट्रेड एक्सपो को लेकर व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है। इस ट्रेड एक्सपो में बी-टू-बी व बी-टू-सी दोनों श्रेणियेां के उद्यमियों एवं व्यवसायियों को लाभ प्राप्त होगा। पे्रस वार्ता में उपाध्यक्ष कमल बोथरा, प्रेमशंकर जोशी, परविन्द्र सिंह राठौड, वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुशील यादव, डॉ. नरेश गोयल, जनकप्रकाश हर्ष, शान्तिलाल कोचर, सत्यनारायण सिंघोदिया, विजय रांका, तोलाराम चाण्डक, भंवरसिंह राजपुरोहित, शिव कुमार व्यास आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन