बीकानेर बॉयज स्कूल का एलुमनाई मीट 6 सितंबर को, 49 साल बाद मिलेंगे विद्यार्थी
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित बीकानेर बॉयज का एलुमनाई मीट- द री यूनियन का आयोजन 6 सितम्बर शनिवार को होगा। बीबीएस के प्रबंधक फादर साजू ऑगस्टीन ने बताया कि स्कूल के प्रिय विद्यार्थी एवं गौरव रहे शहीद मेजर जेम्स थॉमस के जन्मदिन पर यह आयोजन करके इस दिवस को और भी यादगार बनाया जाएगा। बीबीएस के प्राचार्य फादर संदीप थॉमस ने बताया कि इस एलुमनाई मीट में 1976 बैच से 2019 तक के कक्षा दसवीं के पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे। लगभग 41 वर्षों के बाद विद्यार्थियों का यह मिलन समारोह बेहद अद्भुत होगा। अब तक चार सौ से अधिक पूर्व छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। फादर जसलीन ने पत्रकारों को उक्त आयोजन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि एलुमनाई मीट समिति के सदस्य शाजू के. बी., सत्येन्द्र झा, अर्नोल्ड जोसेफ, अमित नायर और अभिषेक बोथरा समन्वयक रहेंगे। आयोजन से जुड़े पूर्व विद्यार्थी अंजनी कोचर ने बताया कि इस आयोजन में यूएस, केनेडा और सिंगापुर से भी कई पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे। समारोह में स्कूल के पहले बैच विद्यार्थियों, 40 वर्ष तथा 25 साल पूरे करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन