बीकानेर बॉर्डर पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा
बीकानेर। पाकिस्तान से उड़कर हवाई जहाज जैसा खिलौने का गुब्बारा उड़कर एक बार फिर बीकानेर की सीमा में पहुंच गया है। पिछले एक महीने में ये तीसरी घटना है, जब पाकिस्तानी गुब्बारा उड़कर भारतीय सीमा में आया है। इससे पहले खाजूवाला के साथ ही लूणकरनसर एरिया में भी ऐसा ही गुब्बारा दिखाई दिया था। पाकिस्तान से सटी खाजूवाला की सीमा में आए दिन पाकिस्तानी गुब्बारे नजर आते हैं।
ताजा मामाला खाजूवाला बॉर्डर के 26 बीडी का है, जहां हवाई जहाज जैसा गुब्बारा पहुंचा है। इस पर पाकिस्तान लिखा होने के साथ ही इसका रंग भी पाकिस्तानी झंडे जैसा है। इस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ है। गुब्बारा दिखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस व बीएसएफ को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद बीएसएफ व जी ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे की गहनता से जांच की। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह खिलौना नुमा गुब्बारे में कोई डिवाइस या ऐसी कोई गुप्तचरी की वस्तु नहीं लगी हुई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन