बीकानेर : दिनभर उमस के बाद शाम को बरसे बादल
बीकानेर। दिनभर उमस और पसीने छुड़ाने वाली गर्मी के बाद शाम 6 बजे बाद बीकानेर में विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई। गंगाशहर व भीनासर में 15-20 मिनट अच्छी बारिश हुई, लेकिन शहरी क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। बीकानेर में 29 जून को मानसून की एंट्री होनी थी, लेकिन तीन दिन बाद भी बारिश का इंतजार रहा। बारिश ने गर्मी से राहत दी, तापमान में मामूली गिरावट हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान में जोरदार बारिश हो रही है और मानसून अब पश्चिमी राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। बादलों के जमघट से लगता है आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है तथा न्यूनतम तापमान में मामूली अंतर आया है। बादल छाए रहने से गर्मी कम हुई लेकिन उमस ने पसीने छुड़ा दिए। पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज परिसंचरण तंत्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश जारी रहने और दक्षिण-पूर्वी भागों में 2 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश 2 से 5 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। अजमेर, नागौर व बीकानेर सहित अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी। बीकानेर में मंगलवार सुबह उमस व गर्मी से लोग काफी परेशान हुए और दोपहर में तो मार्केट भी सुने हो गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन