बीकानेर : 12.5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
बीकानेर। सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम अभियान के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नगर निगम के दल ने मंगलवार को फड़ बाजार क्षेत्र में कार्यवाही कर 12.5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया ।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लोगों को कपड़े के बने थैलों का वितरण किया गया, साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए समझाइश भी की गई।

टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए धर पकड़ की कार्रवाई अगले महीने भी जारी रहेगी। इस दल में प्रदूषण मंडल के कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंघल तथा नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी सियोता शामिल थे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन