बिहार चुनाव : पहले फेज में 121 सीटों पर 64.46 प्रतिशत वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है। 2020 में 56.9 फीसदी वोटिंग हुई थी। पिछली बार से इस बार 7.50 प्रतिशत ज्यादा वोटिंग हुई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद गुंजियाल ने बताया कि, इस बार महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। 400 से अधिक मतदान केंद्र पर वोटिंग चल रही है। इनकी रिपोर्ट नहीं मिली है। अतिसंवेदनशील 56 बूथों पर शाम 5 बजे तक ही वोटिंग हुई। बिहार में शहरी वोटर में वैसा उत्साह नहीं दिखा। 121 सीटों में से 3 सीट पर सबसे कम वोटिंग देखी जा रहीं है। राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र कुम्हरार में 39.52 फीसदी, दीघा में 39.10 फीसदी और बांकीपुर में 40 फीसदी मतदान हुआ। पहले फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 18 जिलों की 121 सीटों पर आज 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इनमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे। पहले फेज में 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर है। 10 हॉट सीटें हैं। जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरे हैं।
बेगूसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग
इस बार सबसे ज्यादा मतदान बेगूसराय जिले में रिकॉर्ड हुआ, जहां 67.32 प्रतिशत वोटर अपने वोट डालने पहुंचे। ऐतिहासिक आंकड़ों की बात करें तो बेगूसराय में 2005 में लगभग 44.6प्रतिशत मतदान हुआ था, 2010 में यह बढ़कर 55.6 प्रतिशत हुआ। 2015 में 54.47 प्रतिशत और 2020 में 55.6 प्रतिशत फीसदी वोट डाले गए।
शेखपुरा में सबसे कम वोटिंग
शेखपुरा जिले में इस बार सबसे कम मतदान दर्ज हुआ। कुल 52.36 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में कम है। 2020 में शेखपुरा का वोटिंग प्रतिशत 56.26 प्रतिशत था, 2015 में 55.61 प्रतिशत और 2010 में 55.44 प्रतिशत के आसपास वोटिंग हुई थी। अगर 2005 की बात करें तो उस साल मात्र 44.41 प्रतिशत मतदाता ही बूथ तक पहुंचे थे। ये आंकड़े बताते हैं कि इस बार शेखपुरा में पिछली बार के मुकाबले वोटिंग टर्नआउट में गिरावट आई है, जबकि राज्य के कई अन्य जिलों में वृद्धि देखने को मिली।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए