बीकानेर में बड़े अधिकारियों का जमावड़ा… देखें वीडियो
बीकानेर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सभांग स्तरीय बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा मौजूद रहे। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। यह समन्वय निचले स्तर तक बना रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आगामी छह माह प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान प्रत्येक स्थिति पर नजर रखी जाए। किसी भी घटना के पश्चात् कार्यवाही का रेसपोंस टाइम कम रहे।
पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने बीकानेर रेंज में पुलिस विभाग के कार्यों को सराहा और कहा कि बेहतर पुलिसिंग से यहां संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। अपराधी समूहों की गतिविधियों में कमी आई है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्यवाही विधिक मापदण्डों के अनुसार की जाए। उन्होंने चुनावों के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्रों का साझा विजिट करने के निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव (गृह) आनंद कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े। उन्होंने कहा कि जिलों में पुलिस मित्र एवं सुरक्षा सखियों को मुस्तैद करें।श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में एंटी ड्रग चौकियों की स्थापना की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी फील्ड में जाएं, इससे बेहतर फीडबैक मिलेगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री दिनेश एम.एन. ने कहा कि निचले स्तर तक एक्टिव पुलिसिंग का वातावरण तैयार हो, जिससे आमजन को पुलिस के प्रति विश्वास में और वृद्धि हो सके।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने संभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने नशे के विरुद्ध संभाग में चल रहे अभियान ‘मनसा’ के क्रियान्वयन और परिणाम की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश ने पुलिस विभाग द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेंज में पहली बार साइबर रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है।
बैठक में बीकानेर के जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम, श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी, पुलिस अधीक्षक श्री पारिस देशमुख, हनुमानगढ़ की जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणी रियार, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर चौधरी, चूरू के जिला कलक्टर श्री सिद्धार्थ सिहाग, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीणा, अनूपगढ़ जिले की विशेषाधिकारी श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ओएसडी (पुलिस) श्री राजेन्द्र कुमार ने जिलों से संबंधित बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री यक्ष चौधरी, श्री प्रीतम कुमार एवं श्री सक्षम गोयल भी मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन