मिजोरम में बड़ा हादसा: अचानक गिरा निर्माणाधीन पुल, 17 की मौत
मिजोरम की राजधानी आईजोल से करीब 21 किलोमीटर दूरी पर साइरंग इलाके में बनाया जा रहा रेलवे का एक बड़ा पुल गिर गया। इसके कारण यहां काम कर रहे 17 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हो गए। जिस समय यह दुर्घटना हुई करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे।
मिजोरम रेलवे पुल दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए अपनी संवेदना जाहिर की है। पीएम मोदी ने सभी मारे गए मजदूरों के परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायल हुए कार्मिकों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है।

भारतीय रेलवे इस समय पूर्वोत्तर की सभी राजधानियों को रेलवे लाइन से जोडऩे में लगा हुआ है। इसी योजना के तहत आईजोल में रेलवे पुल का निर्माण चल रहा था। यह रेललाइन आइजोल को गोवाहाटी से जोड़ती है। यह बैराबी और साइरंग रेलवे स्टेशन के बीच है। कुरंग नदी पर यह 104 मीटर की उंचाई पर बनाया जा रहा था। साइरंग आइजोल से पहले अंतिम स्टेशन है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए