अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों पर पुलिस की कार्यवाही
आईपीएस ,महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश पासवान और एसपी तेजस्वनी गौतम के सुपरविजन पर आगामी विधान सभा चुनाव 2023 को मध्यनजर जिला बीकानेर में अवैध खनन माफिया एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एक दिवस का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 56 वाहन अवैध खनन / ओवरलोडिंग के आरोप में जब्त किये गये जिसमें 44 ट्रक ओवरलोड बजरी / ग्रिट, कुल 08 ट्रक जिप्सम व 02 ट्रेक्टर ट्रोली व 02 जेसीबी जब्त कर कार्यवाही की गई व अवैध खनन के 02 प्रकरण दर्ज किये गये।

पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद में 04 ट्रक बजरी पुलिस थाना सेरूणा में 10 ट्रक बजरी व 12 ट्रक ग्रिट कुल 22 ट्रक, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में 10 ट्रक ग्रिट व 03 ट्रक बजरी कुल 13 ट्रक, पुलिस थाना लूणकरनसर में 03 ट्रक बजरी पुलिस थाना पूगल में 02 ट्रक जिप्सम, पुलिस थाना दन्तौर में 01 ट्रक जिप्सम, पुलिस थाना बज्जू में 01 ट्रक जिप्सम व 01 ट्रक खाली, 01 जेसीबी मशीन, पुलिस थाना गजनेर में 02 ट्रक वजरी, 02 ट्रक जिप्सम के जब्त किये व अवैध खनन के 02 प्रकरण दर्ज किये, पुलिस थाना रणजीतपुरा में 01 जेसीबी मशीन 01 डम्फर 02 ट्रेक्टर जब्त किये गये।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन