नागालैंड के लाइसेंस वालों पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नागालैंड से लाइसेंस बनवाकर हथियार लाने वाले लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के पास 84 लोगों की सूची है जिनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने पुलिस अधिकारियों से अवैध लाइसेंस से नागालैंड से खरीदे जा रहे हथियारों के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई के लिए कहा।

इसके बाद एसपी तेजस्विनी गौतम ने नागालैंड से अवैध लाइसेंस बनाने के मामले की जानकारी जुटाई और अधीनस्थ अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने ऐसे लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। मुक्ताप्रसाद थाने के एचएस दीपक अरोड़ा ने नागालैंड से शस्त्र लाइसेंस बनवाया था, जिसका नवीनीकरण नहीं कराया। उनकी रिवॉल्वर और 19 कारतूस जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य लोगों के हथियारों का भी सत्यापन किया जा रहा है। इससे पहले साल 2017 में नयाशहर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन