बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…250 आरोपी गिरफ्तार
विधानसभा चुनाव से पहले बदमाशों को हिरासत में लेने का अभियान चलाया गया। एक ही दिन में चार सौ चालीस पुलिसकर्मियों ने करीब साढ़े चार सौ स्थानों पर दबिश दी और ढाई सौ बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि एरिया डोमिनेसन अभियान के तहत अलसुबह पुलिसकर्मियों ने दबिश देने का सिलसिला शुरू किया।

इस दौरान जिले भर के 440 पुलिसकर्मियों ने 170 टीम बनाई थी। हर पुलिस थाने ने अपने क्षेत्र के बदमाशों को पहले से लिस्ट में शामिल कर लिया था। शुक्रवार सुबह जल्दी पहुंचकर पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी थी। इस दौरान 450 स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई, आर्म्स एक्ट के तहत दो गिरफ्तारी हुई, वहीं एक से अवैध हथियार बरामद किया गया। लम्बे समय से फरार चल रहे कुल 38 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य प्रकरणों में फरार और अदालत की ओर से वारंटी अभियुक्तों की भी धरपकड़ की गई। ऐसे 119 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में सबसे ज्यादा सख्ती हिस्ट्रीशीटर्स पर थी। शुक्रवार को भी 141 हिस्ट्रीशीटर के यहां पुलिस टीम पहुंची। अन्य साधारण प्रकरणों में कुल तीन व्यक्ति तथा निरोधात्मक कार्रवाई में 14 नों को गिरफ्तार किया गया। 250 लोगों की गिरफ्तारी की की गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन