बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाही : करोड़ों के चोरी के समान सहित दो गिरफ्तार
बीकानेर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रूपए कीमत की चोरी की सोलर प्लेट्स सहित कंटेनर व हाइड्रो मशीन जब्त की है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली कि पूगल रोड पर अन्नपूर्णा आईटीआई कॉलेज के पास कुछ लोग एक कंटेनेर में से दो हाइड्रो मशीन लगाकर सोलर प्लेटेंट उतार रहे हैं। ये प्लेटे चोरी की होने का अंदेशा जताया। ऐसे में मौके पर पुलिस पहुंची तो कंटेनर का ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर झाडिय़ों की तरफ भाग गया। प्लेट्स उतारने वाली दो हाइड्रो मशीन के ड्राइवर बीकानेर की आदर्श कॉलोनी निवासी तुषार रूपेला और फड़ बाजार निवासी अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर सहित 20 डिब्बे सोलर प्लेट और दो हाइड्रो मशीन जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर मुक्ताप्रसाद कॉलोनी पुलिस थाना अधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेश कुमार के साथ ही सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, रोहिताश भारी, रवीन्द्र, छगनलाल, मनोज, कैलाश आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन