बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर से बरामद किया 29 किलो डोडा-पोस्त
बीकानेर। ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर एवं तेजस्वनी गौतम आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ रखने व खरीद फरोक्त करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ओमप्रकाश अति. पुलिस अधीक्षक शहर व पवन कुमार भदौरिया वृताधिकारी वृत नगर के सुपरविजन में अरविन्द भारद्वाज पुनि. थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर मय टीम द्वारा डीएसटी टीम की ईंतला पर कार्यवाही करते हुए मुल्जिम मनीराम पुत्र मुकनाराम जाट निवासी हनुमान मंदिर के पास बंगलानगर बीकानेर के मकान से मुल्जिम के कब्जे से 29 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर जब्त किया गया तथा मुल्जिम मनीराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मुल्जिम से अनुसंधान जारी है जिसे कल पेश न्यायालय किया जावेगा।

इनका रहा सहयोग- मुक्ता प्रसाद नगर थाना के अरविन्द भारद्वाज पुलिस निरीक्षक, सुरेन्द्र कुमार सउनि, आसुदास कानि 590, रवीन्द्र कानि 747 पुलिस थाना मुक्ता प्रसाद नगर, दिलीप कानि 1103, विनोद कानि 1660, जसवंत राज बीजार 1439 व डीएसटी टीम बीकानेर के रामकरणसिंह सउनि, अब्दुल सत्तार हैडकानि 28, महावीर हैका 250, कानदान का 233 (विशेष भूमिका), लखविन्द्र सिंह कानि 1813,पुनमचन्द डीआर 697 का सहयोग रहा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन