बीछवाल लूट का पर्दाफाश: तीन दिन की मशक्कत के बाद एक गिरफ्तारी
बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश अभी की जा रही है। इस मामले में अब तक तीन युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें एक लूट में शामिल था, जबकि दो अन्य लूट करने वालों को भगाने में मदद कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि सम्पत शर्मा की रिपोर्ट मिलने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। संपत ने बताया कि वो और उसका सहकर्मी मुकेश सारस्वत स्कूटी नम्बर इंद्रा कॉलोनी स्थित रामअवतार के घर से एक करोड़ तियालिस लाख पच्चास हजार रुपये व बैक चैक बुक व कागजात लेकर भैरुजी मंदिर से इन्द्रा कॉलोनी वाले रास्ते पर निकल रहे थे।
तभी पीछे से एक स्विफट गाडी जिसके नम्बर RJ07 CC 777 लिखे हुए थे। पीछे से आकर संपत की स्कूटी के आगे रोककर हमे रुकवाया तथा कार में ड्राईवर सहित तीन लोग थे। उनमें से एक व्यक्ति नीचे उतरा जिसके हाथ मे पिस्टल थी मुझे धमकाकर मेरे से रुपयो से भरा बैग जिसमे एक करोड़ 43 लाख पचास हजार रुपए और बैंक ऑफ बडोदा की चैक बुक व अन्य दस्तावेज छीन कर भाग गये। इस मामले में अब मुख्य आरोपी चांदसिंह पुत्र महावीर सिंह जाति राजपुत निवासी घंटेल पुलिस थाना सदर जिला चुरु घटना का मास्टर माइन्ड है। जिसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। लूटी गई राशि को छिपाने के आरोप में आरोपी शेरसिंह पुत्र करणीसिंह जाति राजपुत उम्र 32 साल निवासी घंटेल पुलिस थाना सदर जिला चूरू को गिरफ्तार किया गया है। उससे अब तक 29 लाख रुपए बरामद किए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन