बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल की कारवाई, 1950 किलोग्राम तेल सीज
बीकानेर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत रविवार को बीकानेर के बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमुनीकरण की कार्यवाही की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार एवं भानु प्रताप सिंह द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स उद्योग मंदिर पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई की गई। इस फर्म के निरीक्षण में तेल उत्पादन क्षेत्र में दीवारों पर धूल एवं जाले लगे हुए थे। कुछ जगह पर तेल लीक हो रहा था।
उपकरणों पर चिकनाई जमी हुई थी, पक्षियों को रोकने के लिए कर्टेन नहीं लगे हुए थे, जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। कारवाई के दौरान रिफाइंड कॉटनसीड ऑयल, फिल्टर्ड ग्राउंडनट ऑयल तथा रिफाइंड ग्राउंडनट ऑयल के 3 नमूने लिए गए। इस कार्यवाही में नमूने लेने के पश्चात कुल 1950 किलोग्राम तेल को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कारवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन