कर्मचारियों का विरोध पड़ा भारी, निदेशक को बदलने पड़े आदेश
बीकानेर। राज्य में प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में शिक्षको का सेटअप परिवर्तन करने नियम 6(3) व 6 डी प्रक्रिया पर रोक लगाने की माँग को लेकर पिछले काफी समय से राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय , शिक्षक संघ, शेखावत, प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ , शिक्षक संघ भगतसिंह,प्रगतिशील शिक्षक संघ संघर्षरत थे। संगठन प्रतिनिधियों की ओर से नियम 6(3) व 6 डी नहीं कर रोक लगाने, पहले शिक्षको के तबादले करने, और 3 वर्ष से बकाया चल रही समस्त वर्ग की डीपीसी कर शिक्षको को पदोन्नति देने की मांग की।

शिक्षक नेताओ ने बताया कि शिक्षामंत्री राजस्थान सरकार,शिक्षा निदेशक से तीन बार प्रमुख शिक्षक संगठनों ने वार्ता कर शिक्षको की न्यायोचित मांग का हल निकालने हेतु बात रखी थी जिसके बाद रविवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने सेटअप परिवर्तन करने के नियम 6(3) व 6 डी प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित करने के आदेश जारी किए है। शिक्षक संघ राष्ट्रीय से प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य, शेखावत से प्रदेशमंत्री श्रवण पुरोहित, शिक्षक संघ भगतसिंह से सरक्षक किशोर पुरोहित, प्रगतिशील से महामंत्री यतीश वर्मा,प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ महामंत्री महेंद्र पांडे ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व शिक्षा निदेशक का आभार व्यक्त करते हुए नियमो में आवश्यक संशोधन का आग्रह भी किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन