भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रकों टक्कर, ड्राइवर जिंदा जला
बीकानेर। बीकानेर के भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लग गई। इसमें एक ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा लूणकरणसर के कालू थान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे का है। हादसे में ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसकी वजह से वह जिंदा जल गया। थानाधिकारी धर्मवीर ने बताया कि भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मनाड कोलायत निवासी पेमाराम साइड में ट्रक लेकर खड़ा था। इस दौरान पीछे से खियेरा निवासी ओमप्रकाश स्पीड में आया और पेमाराम के ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रक में आग लग गई। थाना अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद ओमप्रकाश केबिन में फंस गया। इस दौरान उसने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन वह बाहर नहीं आ पाया। स्थानीय लोगों की मदद से ओमप्रकाश का शव बाहर निकाला। वहीं पेमाराम को लूणकरणसर हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।
टाइगर फोर्स की टीम के महिपाल सिंह राठौड़, कन्हैयालाल शर्मा, राकेश मूंड, राजू कायल, प्रभुनाथ, ओमदास व अन्य ड्राइवरों ने टैंकर से पानी डालकर एक ट्रक को जलने से बचा लिया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन