भामाशाह पूनमचंद राठी ने दान की 108 करोड़ की भूमि, पहली राजकीय कन्या सैनिक विद्यालय का हुआ लोकार्पण
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को जयमलसर में देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक कन्या विद्यालय, पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके लिए भामाशाह पूनमचंद राठी द्वारा 108 करोड़ रुपए राशि की भूमि और भवन शिक्षा विभाग को समर्पित की गई है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि देश का पहला राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय, जयमलसर में खुला है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसके लिए भामाशाह परिवार का आभार जताया और कहा कि दानवीर लोगों का धन चलता रहता है। भामाशाह श्री पूनमचंद राठी ने भूमि से जुड़े दस्तावेज केंद्रीय मंत्री मेघवाल और शिक्षा मंत्री को भेंट किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा संभाग स्तर पर सैनिक विद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है, यह सराहनीय है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि देश के पहले राजकीय सैनिक विद्यालय से हमारी बेटियां सैनिक शिक्षा प्राप्त करेंगी तथा सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की भांति देश की सेवा करते हुए राजस्थान और बीकानेर का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि राठी परिवार द्वारा अपनी मेहनत से कमाया हुआ पैसा, इतने बड़े काम के लिए समर्पित किया है। इसे आने वाले समय में याद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दृष्टि बाधित, मूकबधिर और शत प्रतिशत दिव्यांग शिक्षकों को उनके इच्छित स्थान पर पदस्थापन दिया जा रहा है। राजस्थान में पढऩे वाले सभी बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण पहली बार करवाया गया है। लगभग 70 लाख बच्चों को आवश्यक दवाइयां और ऑपरेशन सहित समस्त चिकित्सा सुविधा राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट बताया कि दानदाता परिवार द्वारा भूमि और प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन के अलावा स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज, घुड़सवारी, हॉकी, फुटबॉल जैसे 13 खेल सुविधाओं के मैदान अथवा कोर्ट का विकास भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी सुविधाएं सैनिक सोसायटी के मापदंडों के अनुसार होंगी।
इस दौरान खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, श्याम पंचारिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, बनवारी शर्मा, श्रीमती सूरज देवी दिलावर, श्यामा देवी राठी, अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चंपालाल गैदर, डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, गुमान सिंह राजपुरोहित, द्वारका प्रसाद पचीसिया, किशन मूंधड़ा, बि_ल दास मूंधड़ा संपत पारीक, शिवलाल तेजी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, भामाशाह परिवार के सदस्य, ग्रामीणों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन