भामाशाह नरसी कुलरिया ने सक्षम संस्था के प्रयासों को सराहा, नेत्रकुम्भ शिविर हेतु 51 लाख रुपए के सहयोग की घोषणा की
‘एक शाम बाबा के नाम’ में भजनों से गूंजा रविन्द्र रंगमंच, 1 अगस्त से 2 सितम्बर तक रामदेवरा में लगेगा नेत्रकुम्भ शिविर
बीकानेर। बाबा रामदेवजी की स्थली लाखों दर्शनार्थियों के नेत्रों की जांच और नि:शुल्क चश्मे वितरण का आयोजन वाकई नर सेवा नारायण सेवा के भावों को दर्शाता है। यह उद्गार देश के जाने-माने भामाशाह नरसी कुलरिया ने शुक्रवार शाम को रविन्द्र रंगमंच में आयोजित एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम में व्यक्त किए। राष्ट्र को समर्पित व्यक्तित्व नरसी कुलरिया ने कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश व समाज के विकास में भागीदार बने। एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार प्रकाश माली टीम ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। सक्षम संस्था और राज्य सरकार के सहयोग से रामदेवरा में नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्र को समर्पित व्यक्तित्व नरसी कुलरिया ने 51 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह नेत्र शिविर बाबा रामदेव मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सेवा पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे राजस्थान ही नहीं बल्कि देशभर से आने वाले जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम कार्यक्रम में सक्षम नागपुर के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि रामदेवरा मेला 1 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान नेत्रकुम्भ-2025 शिविर में लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। इस दौरान लोगों की आंखो की जांच के बाद उन्हें चश्मे वितरित किए जाएंगे।
शिविर में 50 ओपीडी कक्ष, चश्मा वितरण केंद्र, चिकित्सकों व स्टाफ के आवास, भोजनशाला, रिसेप्शन हॉल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस महाशिविर में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं की नेत्र जांच, दवा वितरण तथा तुरंत चश्मा वितरण की व्यवस्था रहेगी। शिविर का लक्ष्य 1.25 लाख लोगों की नेत्र जांच और 1 लाख लोगों को नि:शुल्क चश्मा वितरण करना है। चंद्रशेखर ने बताया कि शिविर में जिन रोगियों को मोतियाबिंद अथवा अन्य नेत्र ऑपरेशन की आवश्यकता होगी। उनके लिए उनके निवास स्थान के नजदीक सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। इस मेगा शिविर में प्रतिदिन 20 वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, 50 ऑप्टोमेट्रिस्ट और लगभग 300 स्वयंसेवी कार्यकर्ता सेवा में तैनात रहेंगे। चंद्रशेखर ने बताया कि पूर्व में आयोजित तीन नेत्रकुम्भों में अब तक 4.86 लाख लोगों की जांच, 3.56 लाख को चश्मा वितरण और 40 हजार से अधिक ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन