भामाशाह नरसी कुलरिया ने श्री विश्वकर्मा सुथार समाज धर्मशाला रामदेवरा में निर्माण हेतु 11 लाख किए समर्पित
समाज के प्रति दायित्व निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य : नरसी कुलरिया
पोकरण/नोखा। हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने समाज के प्रति दायित्वों को जरुर निभाए। यह उद्गार भामाशाह नरसी कुलरिया ने रामदेवरा (पोकरण) में श्री विश्वकर्मा सुथार समाज धर्मशाला में अभिनंदन समारोह के दौरान व्यक्त किए। श्रीविश्वकर्मा सुथार समाज धर्मशाला, रामदेवरा अध्यक्ष अमराराम सुथार ने बताया कि धर्मशाला में दूसरी मंजिल निर्माण कार्यों हेतु भामाशाह नरसी कुलरिया द्वारा 11 लाख रुपए की राशि का सहयोग किया गया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन संत श्री दुलारामजी कुलरिया परिवार द्वारा समाज के प्रति सदैव सहयोग व समर्पण के भाव रहे हैं। सुथार समाज सेवा संस्थान फलसुंड मंदिर अध्यक्ष सवाईराम कुलरिया झलोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रेम कुलरिया, अर्जुनराम डोयल, जेठाराम जोपिन, मघाराम छडिय़ा, दुर्जनराम मांडवा, शंकरलाल झलारिया, जोगाराम केलावा, पुखराज मड़ला, कस्तुरराम भिखोडाई, मदनलाल लूंजा, भूराराम मुत्तम आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन