भजनलाल सरकार ने अब इस जिले का बदला नाम
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरिनगर करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह नया नामकरण जल्द ही आधिकारिक रूप से लागू होगा। यह निर्णय क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। बताया जा रहा है कि मंजूरी के बाद फाइल राजस्व विभाग को भेजी गई है, जो जल्द ही नए जिले के नाम की अधिसूचना जारी करेगा। यह बदलाव ठीक दो साल बाद हो रहा है, क्योंकि 4 अगस्त 2023 को तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने इस जिले का गठन किया था।
दरअसल, नाम परिवर्तन का प्रस्ताव स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चर्चा में था, क्योंकि भर्तृहरी राजस्थान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नायक के रूप में प्रसिद्ध हैं। भर्तृहरिनगर नामकरण से क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने का प्रयास किया गया है। खैरथल-तिजारा जिला पहले अलवर जिले का हिस्सा था, अगस्त 2023 में एक स्वतंत्र जिला बनाया गया था। इस जिले में पांच उपखंड और सात तहसीलें शामिल हैं, जिनमें टपूकड़ा, तिजारा, किशनगढ़ बास, कोटकासिम और मुंडावर शामिल हैं। जिला मुख्यालय खैरथल में ही रहेगा। वहीं, भिवाड़ी एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जिसमें पहले से मौजूद पुलिस अधीक्षक कार्यालय यथावत रहेगा, जबकि खैरथल में एक और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति होगी। इसके अलावा जिला प्रशासन ने खैरथल में मिनी सचिवालय और बायोडायवर्सिटी पार्क जैसे विकास कार्यों की योजना बनाई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन