भैरुनाथ बाबा की मूर्ति का हुआ पुनर्निर्माण
बीकानेर। शनिवार को हरोलाई हनुमान मंदिर स्थित भैरव मंदिर में बाबा भैरुनाथ की मूर्ति को असामाजिक तत्व द्वारा तोड़ दिया गया था। हिन्दू जागरण मंच के कैलाश भार्गव द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। बताया जा रहा है कि मूर्ति तोडऩे वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैलाश हिंदू की तत्परता और भैरव भक्त सुरेंद्र ओझा द्वारा पुन: भैरव जी की मूर्ति का निर्माण और पुन: उन्हें भैरव स्वरूप प्रदान किया गया। सुरेन्द्र ओझा ने बताया कि मूर्ति को तोड़े जाना बेहद दुखद है, लेकिन इसे पुन: स्वरूप प्रदान करना हमारा दायित्व था। अब लगभग सवा दो फुट बड़े बाबा की मूर्ति निर्मित की गई है। इस कार्य में पं. पुखराज भादाणी, सोनू हिंदू, किशन व्यास, तरुण भादाणी व नारायण भादाणी एवं मोहल्लेवासियों का सहयोग रहा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन