भैरवनाथ का हुआ अभिषेक, गूंजे मंत्र
सनातन संस्कृति महोत्सव का दूसरा दिन
शनिवार को होंगे हनुमान चालीसा के 11 हजार 111 पाठ
बीकानेर। सनातन संस्कृति महोत्सव के तहत शनिवार को हनुमान चालीसा के 11 हजार 111 पाठ सामूहिक रूप से किए जाएंगे। इसके साथ ही हनुमान चालीसा की 51 हजार पुस्तकों का वितरण प्रारम्भ होगा। शुक्रवार को महोत्सव के दूसरे दिन भैरव पाठ, अभिषेक, पूजन और शृंगार किया गया।

सनातन संस्कृति रक्षा मंच के संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि तीन दिवसीय सनातन महोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण शनिवार को होगा। इससे जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि व्यास पार्क के पास स्थित मंच के कार्यालय परिसर में प्रात: 10 बजे हनुमान पूजन के साथ सामूहिक पाठ शुरू होगा। इस दौरान 51 कर्मकांडी ब्राह्मणों की भागीदारी रहेगी।
विभिन्न वर्गों के लोगों के सामूहिक पाठ के लिए स्लॉट का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि मानस पाठी, विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, उद्यमी, स्काउट-गाइड, स्कूल-कॉलेज विद्यार्थी, अधिवक्ता, चिकित्सक तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक पाठ किए जाएंगे। जोशी ने बताया कि सनातन संस्कृति के मूल्यों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले दिन 51 शिव मंदिरों में सामूहिक रूद्राभिषेक किया गया। दूसरे दिन मंच के कार्यालय में भैरव पूजन हुआ।

उन्होंने बताया कि इसमें भी 51 पंडितों की भागीदारी रही। मंच के संयोजक जोशी ने सपत्नीक भैरव पूजन करवाया और विश्व कल्याण की कामना की। अभियान के तीसरे दिन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की समाप्ति के साथ ही हनुमान चालीसा की पुस्तकों के वितरण का अभियान प्रारम्भ होगा। यह सोमवार से दस दिनों तक चलेगा। इसके तहत प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में हनुमान चालीस से जुड़े मैनेजमेंट फंडे विद्यार्थियों को बताए जाएंगे। प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर सामूहिक हुनमान चालीसा पाठ होंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन