बेजुबान वेलफेयर बीकानेर : भीषण गर्मी में श्वानों की प्यास बुझाने के लिए पानी की सैकड़ों कुंडियां लगाई…देखें वीडियो
बीकानेर। भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के दाना-पानी की सेवा में अनेक संस्थाएं एवं सेवाभावी लोग जुटे हुए हैं। सेवा के इसी क्रम में बेजुबान वेलफेयर बीकानेर की संस्थापक आरती गहलोत भी श्वानों की सेवा में विगत 10 वर्षों से जुटी हुई है। रोजाना सुबह व शाम गली-मोहल्लों में घूम रहे आवारा श्वानों के लिए दूध व रोटी का सेवा कार्य करती आ रही आरती गहलोत इस भीषण गर्मी में मंदिरों के पास, चाय की दुकानें, प्याऊ के पास आदि स्थानों पर कुत्तों के लिए पानी की छोटी-छोटी कुंडियां रख रही है।
आरती गहलोत ने बताया कि अप्रेल माह में इस अभियान की शुरुआत की और लगभग दो माह में 120 कुंडियां बेजुबान वेलफेयर बीकानेर के सदस्यों के सहयोग से लगवा दी गई है। गहलोत ने बताया कि लगभग 200 कुंडियां लगवाने का लक्ष्य है जिसमें अब जून माह में शेष 80 कुंडियां लगवा दी जाएगी।
आरती ने बताया कि वेटरनरी हॉस्पिटल के आसपास, पीबीएम अस्पताल, म्यूजियम सर्किल, पब्लिक पार्क, तुलसी सर्किल, जयपुर रोड, रामपुरा बस्ती, रेलवे वर्कशॉप के आसपास आदि क्षेत्रों में यह कुंडियां लगवाई गई है और कुछ कुंडियां लोगों को नि:शुल्क दी है ताकि घर के आसपास लगा सके। इस सेवा कार्य में संस्था के विजय शर्मा, सुरेन्द्र खडग़ावत, अनमोल गहलोत, अजय शर्मा, डॉ. भावना सोनी, रतनलाल पुगलिया आदि की सहभागिता रहती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन