‘बेस्ट ऑथर ऑफ द ईयर’ का खिताब गोविंद भादू को, अभिनेता आफताब शिवदासानी ने किया सम्मानित
बीकानेर। राजधानी दिल्ली के एरोस होटल में आयोजित प्रतिष्ठित बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में मशहूर लेखक, प्रेरक वक्ता और उद्यमी गोविंद भादू को ‘बेस्ट ऑथर ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया। इस समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गोविंद भादू व्यापार और प्रेरणा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने छोटे और मध्यम व्यवसायों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद के लिए 100 से अधिक प्रेरणादायक लेख लिखे और सेमिनार आयोजित किए हैं। उनकी नवीनतम पुस्तक ‘बिजनेस बियॉन्ड लिमिट्स’ को व्यापारिक जगत में अपार सराहना मिली है। यह पुस्तक न केवल अमेजऩ बेस्टसेलर बन चुकी है, बल्कि यह व्यापारियों और उद्यमियों को सीमाओं से परे सोचने और सफलता की नई रणनीतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है।
गोविंद भादू को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी बेस्टसेलर पुस्तक ‘बिजनेस बियॉन्ड लिमिट्स’ के लिए दिया गया, जो व्यापारिक समुदाय में एक महत्वपूर्ण प्रेरणास्रोत बन चुकी है। सम्मान समारोह में अभिनेता आफताब शिवदासानी ने गोविंद भादू को अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर गोविंद भादू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, यह पुरस्कार मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा है। मैं अपने पाठकों और सभी समर्थकों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरी लेखनी को इस कदर सराहा और मुझे यह सम्मान दिलाया। बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने का एक प्रमुख मंच है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन