नशे के शिकंजे में शहर, बेरोकटोक बिक रही स्मैक
भाजपा नेता शेखावत ने नंगे पांव निकाला पैदल मार्च, एसपी को दिया ज्ञापन
बीकानेर। शहर नशे के शिकंजे में है और पुलिस बेफिक्र है। महंगा और हाइप्रोफाइल नशा भी अब बीकानेर में शहर के अंदरुनी क्षेत्रों में सप्लाई होने लग गया है। दुखद बात तो यह है कि 18-20 वर्षीय युवक नशे के आदी हो रहे हैं और महंगा नशा प्राप्त करने के लिए अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। शहर की बदहाल कानून व्यवस्था, नशीले पदार्थों की बेरोकटोक बिक्री और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नौजवानों ने गांधी पार्क स्थित गांधी स्टैचू से रवाना होकर एसपी कार्यालय तक नंगे पांव पैदल मार्च निकाला।

गांधी पार्क से रवाना होकर युवा नंगे पांव नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे। जिला पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा और वार्ता की। वार्ता में डॉ शेखावत ने शहर में बेरोकटोक बिक रही स्मैक, चरस, एमडी और गांजे जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की बिक्री पर पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगाए। साथ ही शहर में बढ़ रही संगठित अपराधिक गैंग, अवैध हथियारों के प्रचलन से गोलीबारी की घटनाओं, ब्याज माफिया के नेटवर्क, सट्टेबाजी और जुए, ब्लैकमेलिंग की घटनाओं तथा चोरी और चेंन स्केचिंग से जुड़े अपराधों पर पुलिस की नाकामी पर नाराजगी जताई। वार्ता में शामिल प्रतिनिधिमंडल में डॉ अशोक भाटी, अंकित तंवर, सुनील मेघवाल, करण नायक, राहुल वाल्मीकि, सत्येंद्र शेखावत, सादुल रावत, नवरतन सिंह, गौरव शेखावत, भानुप्रताप, अविनाश खत्री मौजूद रहे।
इस नम्बर पर करें सूचना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि जिला पुलिस कार्यालय द्वारा नशे विरोधी दस्ते द्वारा एक मोबाइल नंबर 9530414947 जारी किया गया है जिस पर नशे बेचने वाले की जानकारी दी जा सकती है। यह नंबर स्वयं जिला पुलिस अधीक्षक के पास रहता है और जानकारी दी देने वाले की सूचना गुप्त रखी जाती है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन