हाइवे से बेरिकेट्स गायब… दुर्घटनाओं की बढ़ रही आशंका
बीकानेर। हाइवे से बेरिकेट्स गायब होने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एनएच 15 गजनेर टोल रोड पर -गांधी प्याऊ से गजनेर टोल तक लगाए गए सारे बेरिकेट्स गायब हो गए हैं। हालांकि इस संबंध में जागरुक लोगों द्वारा नेशनल हाइवे ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को शिकायती पत्र भी भेजकर वापस बेरिकेट्स लगवाने की मांग की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गजनेर जाने वाली फोरलेन रोड (एन.एच. 15) पर दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से जो बेरिकेट्स नियमानुसार लगे हुए थे, उन्हें कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए वहां बेरिकेट्स हटा दिये हैं। बेरिकेट्स हट जाने से निराश्रित विचरते पशु अचानक रोड पर आ जाते हंै और हाइवे होने के कारण वाहनों की भी स्पीड अधिक होती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। गौरतलब है कि विगत 29.07.2018 तक उक्त हाईवे पर बेरिकेट्स लगे हुए थे जिन्हें धीरे-धीरे करके वहां से गायब कर दिया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन