नियम तोड़ने वालों में रहना चाहिए पुलिस का भय
बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में कोई यदि दुपाहिया या अन्य वाहन चलाता पाए जाए तो वाहन सीज करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। सड़क सुरक्षा समिति की सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि नियम तोडऩे वालों में पुलिस का भय रहना चाहिए।

भगवती प्रसाद कलाल ने रोड सेफ्टी रिपोर्ट की अनुपालना के लिए संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व में ज्वाइंट विजिट की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। इसे गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि हर माह के हर दूसरे शनिवार को एन एच और चौथे शनिवार को एनएचएआई की संयुक्त विजिट की जाए। इस भ्रमण के दौरान ब्लैक स्पाट पर साइनेज, लाइट, कामिंग जोन निर्धारण, सड़क किनारे झाड़ झंकाड की साफ़ सफाई, कैट आइज लगवाने, अवैध कट सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त बिन्दुओं का समीक्षा हों।
जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में सुचारू और व्यवस्थित ट्रैफिक के लिए ट्रैफिक पुलिस रैंडम चैक करें जिससे पुन: अव्यवस्था ना बने। बिना हेलमेट लगाए जाने वाले दुपहिया वाहन सवार का चालान काटें अथवा जागरूकता फिल्म दिखाई जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों व ब्लैक स्पॉट पर सख्ती दिखाते हुए चालान में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करें और इसकी अनुपालना रिपोर्ट अनिवार्यत: प्रस्तुत की जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) हरिशंकर, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मुकेश गुप्ता, डीटीओ भारती नथानी, एनएच, एनएचएआई अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन