अम्बेडकर जयन्ती की पूर्वसंध्या पर देहात कांग्रेस ने निकाला संविधान बचाओ मसाल जुलूस
मन्दिर और मूर्ति को गंगाजल से धोने के कृत्य से भाजपा की नीति, नियत और नारे बेमानी साबित : बिशनाराम सियाग
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात की ओर से सांयकाल 07 बजे जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में संविधान बचाओ मसाल जुलूस निकाला। यह मसाल जुलूस सर्किट हाउस के सामने स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को नमन कर गाँधी पार्क से मेजर पूर्णसिंह सर्किल होते हुए पैदल मार्च करते हुए डॉ अम्बेडकर सर्किल पहुंचा। सियाग ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार संसद और विधानसभा में कई बार संविधान अनचाहे संशोधन, संविधान विरोधी भाषण और कृत्य कारित किए हैं, जिनका समय समय पर कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन करती रही है।
अभी हाल ही में भाजपा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली के राममंदिर दर्शन करने के बाद घोषणा करके मन्दिर और मूर्ति को गंगाजल से धोने के कृत्य से भाजपा की नीति, नियत और नारे बेमानी साबित होते हैं। मसाल जुलूस को लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व मंत्री मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व मन्त्री वीरेंद्र बेनीवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने उद्बोधन दिया। संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष लुंबाराम,मदनलाल मेघवाल, केदारमल कठातला, इकबाल मलवान, पूनमचंद भाम्भू, भँवर कुकणा, खैराज कस्वा, सीताराम, श्रीकिशन गोदारा, हेतराम गोदारा, महेन्द्र कूकना, शिवदान मेघवाल, पार्षद सुरेन्द्र सिंह, मुजाहिद हुसैन कुरैशी, सुनील गेदर, राजेश गोदारा, राहुल जादूसंगत, श्रवण रामावत, ओमप्रकाश मेघवाल, रेवंत राम, अर्जुनराम कुकणा, शिवओम प्रकाश, अब्दुल सत्तार, शैलेन्द्र गोदारा, प्रेम गोदारा, भोजू सिंह, नरेंद्र सिंह, गोपाल ज्याणी, अकरम अली सम्मा, ओमप्रकाश, बनवारी लाल, तुलसीराम चोरडिया, मांगीलाल, इमरान, इरफान आदि सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजन मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन