जीवन में सजग रहें, उदासीनता का त्याग करें : श्रीसुखदेवजी महाराज
बीकानेर। मनुष्य मात्र का धर्म है कि सजग रहे, उदासीनता का त्याग करें। प्रेम भक्ति बिना परमात्मा की प्राप्ति नहीं हो सकती। यह उद्गार गडिय़ाला स्थित नन्दनवन गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत् कथा के दूसरे दिवस संत श्रीसुखदेवजी महाराज ने व्यक्त किए। श्रीसुखदेवजी महाराज ने ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वैराग्य का मतलब घर छोडऩा नहीं, बल्कि इच्छाओं और मोह, लोभ और क्रोध का त्याग करना ही वैराग्य है। उन्होंने कहा कि एक नियम अपना लें कि सोने से पहले यह विचार जरूर करें कि आज मैंने क्या-क्या काम किए और जो काम किए क्या वे सही थे या गलत, सोते समय भगवान का स्मरण जरूर करें।

महाराजश्री ने धुंधली और धुंधकारी के प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए भागवत कथा के आयोजन का महत्व समझाया। नारद मुनि के संवाद तथा महाभारत के अश्वत्थामा संवाद का भी जिक्र किया, जिससे कथा में उपस्थित जनसमूह अत्यंत प्रभावित हुआ। श्रीमद्भागवतजी पोथी पूजन रामेश्वर भूतड़ा गडिय़ाला सरपंच, मोहनदान उज्ज्वल सदस्य पंचायत समिति कोलायत, युद्धवीर सिंह भाटी व घनश्याम रामावत (नाल) ने किया।
इन स्थानों पर है बस सुविधा- आयोजन से जुड़े घनश्याम रामावत ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से पुलिस लाइन, रोशनी घर चौराहा, सेटेलाइट अस्पताल, जस्सूसर गेट, विश्वकर्मा गेट, डूडी पेट्रोल पम्प, नाल व गजनेर से बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। बस की जानकारी हेतु 8769996789 पर सम्पर्क किया जा सकता है। रामावत ने बताया कि कथा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक रहता है। नन्दनवन गौशाला का वार्षिकोत्सव 14 जनवरी को प्रात: 11 मनाया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन