बीडीए के प्रस्तावित कार्यालय के विरोध में सीएम को भेजा ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के नये प्रस्तावित कार्यालय को शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेता राजकुमार किराडू अपर जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। किराड़ू ने बताया कि नए प्रस्तावित कार्यालय के विरोध में बीकानेर के 34 प्रमुख स्थलों पर आयोजित जनहस्ताक्षर अभियान में 13,000 से अधिक नागरिकों ने भाग लेकर शांतिपूर्ण और संगठित विरोध जताया। ज्ञापन देने वालों में हरिकिसन भाटी, रिमी कोड़ा, विजय भाटी, मोनू मोदी, जीतू जोधा, सुरेंद्र सिंह तंवर, मनराज सिंह भाटी, सुनील नाई, सुनील नायक, सुभाष रावत, राहुल, हैप्पी व्यास, कैलाश पांडिया, नानू किराडू, गोपाल ओझा, केशव किराडू, रोहित कश्यप, सुनील कश्यप, नितिन हर्ष, देवानंद चांवरिया और जगदीश खत्री आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन