बीडीए के मास्टर प्लान 2043 पर आपत्ति : हजारों गौरक्षकों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
बीकानेर। राजस्थान गौशाला ओरण संरक्षण संघ राजस्थान ने बीकानेर विकास प्राधिकरण (क्चष्ठ्र) द्वारा प्रकाशित मास्टर डेवलपमेंट प्लान 2043 पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर इस योजना को तत्काल रद्द करने की मांग की है। आंदोलन के संयोजक शिव गहलोत ने बताया कि नए मास्टर प्लान में बीकानेर के 188 गांवों की समस्त गौचर भूमि को आवासीय और सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्शाया गया है। इसमें विशेष रूप से शरह नथानिया (27,205 बीघा), गंगाशहर (6,800 बीघा) और भीनासर (5200 बीघा) की ऐतिहासिक गौचर भूमि शामिल है। राजस्थान लैंड रेवेन्यु एक्ट 1956 और राजस्थान टीनेंसी एक्ट 1955 स्पष्ट रूप से गौचर भूमि के उपयोग को सीमित करते हैं। शरह नथानिया गौचर, जिसे महाराजा करण सिंह ने 1676 में और महाराजा गंगा सिंह ने 1909 में गौवंश के लिए संरक्षित किया था, उस पर हाईकोर्ट की निषेधाज्ञा (निर्णय) भी लागू है। शिव गहलोत ने बताया कि बीकानेर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित ये गौचर भूमियाँ शहर को ऑक्सीजन प्रदान करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। शरह नथानिया गौचर में हजारों जंगली जानवर और लाखों पक्षियों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। गौशाला ओरान संरक्षण संघ का दावा है कि बीडीए को नया मास्टर प्लान बनाने का कानूनी अधिकार नहीं है। उनका तर्क है कि पूर्व में मास्टर प्लान की सभी कानूनी प्रक्रियाएं 12 दिसंबर 2024 को ही पूरी हो चुकी थीं, जबकि बीडीए का गठन 1 अप्रैल 2025 को हुआ था।

इसलिए बीडीए द्वारा 26 अगस्त 2025 को प्रकाशित यह योजना गैरकानूनी और एब इनिशियो वॉइड (शुरुआत से ही शून्य) है। संगठन ने आरोप लगाया है कि यह योजना कुछ भू-माफियाओं को लाभ पहुँचाने के लिए बनाई गई है। इससे आम जनता और पार्टी के बड़े वोट बैंक में भारी रोष है। इस योजना से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और इससे बड़े आंदोलन और प्रदर्शन हो सकते हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे प्रस्तावित मास्टर प्लान को रद्द करें और 12 दिसंबर 2024 को प्रकाशित पूर्व योजना को ही बहाल करें, जिसमें गौचर भूमि को गौचर के रूप में ही दर्शाया गया था। ज्ञापन की प्रतियां भारत के गृह मंत्री और राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को भी भेजी गई हैं। सभा स्थल पर बीकानेर गौशाला संघ, गौग्राम सेवा संघ राजस्थान, वंदे गौ मातरम् मंच, जय गौमाता समिति, खाटूश्याम गौ सेवा समिति, युवा गौसेवा समिति, संस्कृति पाटा मोहता चौक समिति, भारतीय किसान संघ, हिंदू जागरण मंच, जीव रक्षा गौ सेवा समिति, विप्र फाउंडेशन, क्षत्रिय सभा बीकानेर, जय भवानी फोर्स, छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ आदि दल बल के साथ पहुंचे। इसके साथ विभिन्न ग्राम के सरपंच व पूर्व सरपंच उपस्थित रहे। आंदोलन के संयोजक शिव गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए प्रशासन को चेताया और कहा कि अगर प्रशासन अगर समिति की मांगे नहीं मानेगा तो ये आंदोलन विशाल रूप लेगा। आयोजन समिति के सूरजमाल सिंह नीमराना, योगेश गहलोत, सूरजप्रकाश राव, मनोज सेवग आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
संतों ने उठाया बीड़ा, एक मंच पर दिखी कांग्रेस-भाजपा
कार्यक्रम में जनसमूह ने लगभग 5000 से अधिक आपत्तियां पेश की, जो समिति बीडीए में जमा करवाएगी। इस अवसर पर नवलरामजी महाराज, विमर्शानंदजी महाराज, श्यामसुंदरजी महाराज, किशनजी महाराज, श्यामगिरिजी महाराज, गोविंदस्वरूप जी महाराज, वसुंधरानन्दजी महाराज, रामप्रसादजी महाराज जोधपुर, भागीरथदासजी महाराज, रामाचार्यजी महाराज, पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, उदयरामसर सरपंच प्रतिनिधि हेमंत यादव, बृजरतन किराडू, भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया, भाजपा नेता दुर्गाशंकर व्यास, पार्षद अनूप गहलोत, पार्षद नंदू सोलंकी, पार्षद भंवरलाल, भाजयुमो अध्यक्ष वेद व्यास, भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर, पीसीसी सचिव रामनिवास कूकना, पीसीसी महासचिव जियाउर्रहमान, गणेशदान चारण, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, विजय उपाध्याय, मुकेश जोशी चित्रकार, मोना सरदार डूडी, महेश किराडू, मोहित राव आदि मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन