आयुष्मान हार्ट अस्पताल प्रकरण : कुकणा का धरना छठे दिन जारी
बीकानेर। आयुष्मान हार्ट अस्पताल पीडि़त संघर्ष समिति के बैनर तले व कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा के नेतृत्व में आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर तथा डॉक्टर बीएल स्वामी से पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा ने कहा कि आयुष्मान अस्पताल से पीडि़त हजारों परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई अब एक जन आंदोलन का रूप ले रही है। समय रहते अगर प्रशासन ने आंखें नहीं खोली व सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो हजारों लोग सड़कों पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार गोदारा व हरीराम गोदारा ने बताया कि जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू भी समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन