ऑटो में पार हो गया लाखों का नेकलैस
बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति का करीब आठ तोले का सोने का नेकलैस मंगलवार को चोरी हो गया। उसने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले मधुसुदन व्यास के साथ ये घटना हुई है।

कोटगेट थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार मधुसुदन व्यास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिटी ब्रांच से आठ तोले सोने का नेकलैस लेकर निकला था। बैंक लॉकर में पड़ा ये नेकलैस लेकर ऑटो से निकला था। बोथरा कॉम्पलेक्स के पास उसने ऑटो की और जयनारायण व्यास कॉलोनी में लक्ष्य कोचिंग सेंटर के पास उतर गया।
उतरने के बाद उसने देखा कि सोने का नेकलैस तो उसके पास है ही नहीं। जिस ऑटो में वो बैठा था, उसमें एक महिला और एक छोटी बच्ची भी थे। व्यास ने इन्हीं पर शक जताते हुए कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन