कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से देनी होगी उपस्थिति
आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला व उपखंड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक रूप से अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार समस्त कार्मिकों को अपने मुख्यालय पर अनिवार्यत: उपस्थित देनी होगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में भी जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना कार्मिक अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे । जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपना मोबाइल चालू स्थिति में रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों से इन निर्देशों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन