व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने व फिरौती मांगने का आरोपी 24 घंटे में अरेस्ट
कोटगेट थाना पुलिस ने एक दुकानदार को जान से मारने की धमकी देने तथा 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोपी को 24घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार, परिवादी मनीष बादलानी पुत्र रूपचंद बादलानी उम्र ३५ साल निवासी ए 38 सुदर्शना नगर बीकानेर ने एक रिपोर्ट पेश की कि मेरे फोन पर नम्बर 8769598246 से एक ऑडियो मैसेज आया जिसमें मेरे से 10 लाख की फिरौती मांगी गई नही देने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर आईजी ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाडी व वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत के नेतृत्व में थानाधिकारी कोटगेट मनोज कुमार शर्मा व थाना स्तर पर गठित टीमों ने जांच शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी साबिर पुत्र शौकीन मलिक उम्र 24 साल निवासी वार्ड नम्बर 12 मदिना मस्जिद के पास सनोली रोड विद्वानंद कॉलोनी पानीपत पुलिस थाना चांदनीबाग जिला पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में मनोज कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी कोटगेट, सत्यनारायण गोदारा पुलिस निरीक्षक डीएसटी टीम, दीपक यादव सउनि साईबर सैल, राम कानि साईबर सैल, प्रवीण कुमार हैडकानि, सुनील कुमार हैडकानि,, अमृतलाल कानि, अशोक कानि कोटगेट शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन