खाई मिले सोने के बिस्कुट पुलिसे ने किए सीज
बीकानेर गत दिनों जूनागढ़ खाई में मरम्मत व खुदाई कार्य के दौरान मिले सोने के दो बिस्कुट मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि बरामद किए गए धातु की जांच के लिए कोटगेट थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, साथ ही बरामद धातु की ऐतिहासिकता की जांच के लिए भी राजस्थान राज्य अभिलेखागार को निर्देश दिए गए हैं।

विभाग द्वारा इन बिस्कुट की शिनाख्त कर बताया गया कि ये बिस्कुट ऐतिहासिक महत्व के नहीं है बल्कि इन पर आरबीपीएल गोल्ड मेकिंग कंपनी की नाम पाया गया है इस आधार पर ये कंपनी द्वारा निर्मित आधुनिक प्रकृति के बिस्कुट हैं। जिनके स्वामित्व की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। वर्तमान में इस धातु को सीज कर पुलिस ने अपने कब्जे में रखा है । जिला कलेक्टर वृष्णि ने बताया कि इनके स्वामित्व की गहन जांच करवाई जाएगी। यदि इन पर किसी का दावा सिद्ध नहीं होता है तो राजस्थान राज्य निखात निधि अधिनियम 1961 के नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन