माँ नागणेचीजी के चरणों में इत्र गुलाल चढ़ाकर शाकद्वीपीय समाज ने मांगी होली की अनुमति, गुलाल उछालकर कर किया होलका का आगाज
बीकानेर। रियासत कालीन परंपरा के अनुसार बीकानेर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज ने नागणेची मंदिर प्रांगण में भजनों की प्रस्तुति देते हुए माता रानी को इत्र और गुलाल चरणों में अर्पित करते हुए बीकानेर शहर में शांतिपूर्वक होली महोत्सव प्रारंभ करने की अरदास करते हुए अनुमति प्राप्त की उसके बाद मंदिर प्रांगण में गुलाल और पुष्पवर्षा की गई। देर रात को शाकद्वीपीय समाज के बुजुर्ग और युवा मिलकर गोगागेट से गेर के रूप में शहर में प्रवेश करते हुए होलका का आगाज किया जाएगा। भाई बन्धु ट्रस्ट महामंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि हंस चढ़ी माँ आयी भवानी रे- सहाय करे सब देश की, पन्नो रे मारी जोड़ रो रे बिकोने रो बासी रे आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई।

पुजारी सुरेश सेवग, मोहित सेवग, आदित्य सेवग द्वारा मंदिर प्रांगण में सभी भक्तो को गुलाल का टीका लगाकर गुलाल और पुष्प उछालकर होलका का आगाज किया। इस दौरान शाकद्वीपीय समाज के साथ-साथ मरुनायक मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिनमें मुख्य रूप से सुशील सेवग, पुरषोत्तम सेवग, घेवर जोशी, अजय देराश्री, मेघसा जोशी, दारसा जोशी, विष्णु सेवग, दयाशंकर शर्मा, पवन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, मोनू शर्मा, बलु जोशी, रघु जोशी, शिवशंकर, मनमोहन शर्मा, हरीश भोजक, चंद्र शर्मा, राजेश देराश्री, नगाड़े पर रामजी सेवग, सीताराम सेवग मनोज मारू ने संगत की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन